विशेष पुरस्कार

विशेष पुरस्कार हेतु विवरण-पत्र
वर्ष 2022

विशेष पुरस्कार-छः रू0 21000/-(इक्कीस हजार ) प्रत्येक

संस्कृत भाषा में विरचित रचनात्मक कृतियों हेतु। इस वर्ग का एक पुरस्कार पालि तथा प्राकृत में रचित ग्रन्थों के लिये आरक्षित है। पालि/ प्राकृत में रचित ग्रन्थ उपलब्ध न होने पर इस पुरस्कार का संस्कृत भाषा के ग्रन्थों हेतु विचार किया जा सकेगा।

उक्त सभी ग्रन्थ पुरस्कारों हेतु प्रथम संस्करण ही विचारणीय होगा। पूर्व प्रकाशित रचनाओं के संशोधित संस्करण पुस्तक के रुप में प्रकाशित होने पर विचारणीय हो सकता है, जबकि उसकी 60 प्रतिशत सामग्री पूर्व में प्रकाशित न हुई हो और उस पर संस्कृत संस्थान द्वारा कोई पुरस्कार पूर्व वर्ष में नहीं दिया गया हो। प्रत्येक पुरस्कारार्थ (विधा हेतु) प्रेषित ग्रन्थ की सभी पाँच प्रतियों पर अधोलिखित प्रमाण पत्र लेखक को अवश्य लगाना चाहिए। बिना प्रमाण पत्र वाले पुस्तक पर विचार नहीं किया जायेगा। वर्ष 2021 में प्रकाशित रचनाएं/कृतियां ही स्वीकार्य होगी।