विविध पुरस्कार

विविध पुरस्कार हेतु विवरण-पत्र
वर्ष 2020

विविध पुरस्कार-बीस रू0 11000/-(ग्यारह हजार) प्रत्येक

क- साहित्य पुरस्कार दस ख- शास्त्र पुरस्कार छः
ग- बाल साहित्य पुरस्कार दो घ- श्रमण पुरस्कार दो

संस्कृत भाषा में विरचित रचनात्मक कृतियों हेतु। इस वर्ग का एक पुरस्कार पालि तथा प्राकृत में रचित ग्रन्थों के लिये आरक्षित है। पालि/ प्राकृत में रचित ग्रन्थ उपलब्ध न होने पर इस पुरस्कार का संस्कृत भाषा के ग्रन्थों हेतु विचार किया जा सकेगा।

उक्त सभी ग्रन्थ पुरस्कारों हेतु प्रथम संस्करण ही विचारणीय होगा। पूर्व प्रकाशित रचनाओं के संशोधित संस्करण पुस्तक के रुप में प्रकाशित होने पर विचारणीय हो सकता है, जबकि उसकी 60 प्रतिशत सामग्री पूर्व में प्रकाशित न हुई हो और उस पर संस्कृत संस्थान द्वारा कोई पुरस्कार पूर्व वर्ष में नहीं दिया गया हो। प्रत्येक पुरस्कारार्थ (विधा हेतु) प्रेषित ग्रन्थ की सभी पाँच प्रतियों पर अधोलिखित प्रमाण पत्र लेखक को अवश्य लगाना चाहिए। बिना प्रमाण पत्र वाले पुस्तक पर विचार नहीं किया जायेगा। वर्ष 2020 में प्रकाशित रचनाएं/कृतियां ही स्वीकार्य होगी।